Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान……… प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता, स्वास्थ्य और रक्तदान शिविरों का आयोजन

मंडला। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी ने “सेवा पखवाड़ा” के रूप में जिलेभर में सेवा कार्यों के साथ मनाया।  प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा के नेतृत्व में विभिन्न मंडलों में स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान कार्यक्रम आयोजित हुए। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जायेगा। इसी कड़ी में नगर मुख्यालय में सुबह से ही कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने शहीद स्मारकों परिसर में सफाई अभियान चलाया और शहीद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसी क्रम में बिछिया मंडल में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसका शुभारंभ मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी को स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित किया।

 


सेवा पखवाड़ा के तहत जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में भाजपा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंत्री जायसवाल ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि रक्तदान महादान है, यह समाज के लिए सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की सेवा भावना की सराहना की और सभी से ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। साथ ही माननीय मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर 75 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। वहीं बड़ी खैरी सिद्व टेकरी में नमोवन अंतर्गत जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष जयदत्त झा,जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम के साथ भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर वृक्षों को संवारने का संदेश दिया।


कार्यक्रम के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस देश सेवा को समर्पित दिन है। उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी समाज के हर वर्ग तक सेवा की भावना पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिलेभर में एक साथ आयोजित कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं ने यह संदेश दिया कि सेवा ही संगठन की आत्मा है।”
इस अवसर पर जिला भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति, युवा एवं आमजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए और बड़ी संख्या में रक्तदान कर समाजसेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के सफल आयोजन ने जिले में सेवा और स्वच्छता का मजबूत संदेश दिया।


जिला धार में आयोजित इस मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में चल रहे सेवा पखवाड़ा और स्वच्छता अभियानों की सराहना करते हुए जनता को सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उनके संबोधन का सीधा प्रसारण मंडला जिले के सभी 19 मंडलों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  ¼PHC½ और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  ¼CHC½  पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, युवा, मातृशक्ति उपस्थित थे।


वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी मात्रा में सहभागिता रही। मंडला जिले के प्रत्येक केंद्र पर भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यक्रम का संचालन किया और प्रधानमंत्री के संदेश को आमजन तक पहुँचाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह प्रसारण न केवल प्रेरणादायक रहा, बल्कि इससे ग्रामीण अंचलों में सेवा और स्वच्छता को लेकर नई ऊर्जा का संचार हुआ। कई स्थानों पर कार्यक्रम के बाद स्वच्छता अभियान और रक्तदान पंजीकरण भी जारी रखा गया, जिससे सेवा पखवाड़ा का संदेश गांव-गांव तक प्रभावी ढंग से पहुँचा।

Related posts

जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में कानूनी जागरूकता सप्ताह कार्यशाला संपन्न

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन एवं समाधान ऑनलाईन की समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

स्टेडियम ग्राऊंड में मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कलेक्टर हर्षिका सिंह करेंगी ध्वजारोहण

Reva India News

Leave a Comment