Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वच्छता ही सेवा के कार्यक्रम में शामिल हुए केबिनेट मंत्री एवं सांसद बिंझिया में आयोजित की गई स्वच्छता रैली

मंडला 25 सितंबर 2025

सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। गुरुवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बिंझिया में स्वच्छता रैली का आयोजन हुआ। रैली में प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा शामिल हुए। रैली के बाद साफ-सफाई की गयी। उपस्थित लोगों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, सीएमओ नगरपालिका श्री गजानंद नाफड़े सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी और स्थानीयजन उपस्थित रहे।

Related posts

पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु ई.व्ही.एम. मशीनों की कमीशिनिंग 16 को

Reva India News

कनिष्ठ विक्रेता नियुक्ति का दस्तावेज सत्यापन 10 को

Reva India News

चोर स्कूटी सहित गिरफ्तार, मोती नगर थाना पुलिस की कार्यवाही* 

Reva India News

Leave a Comment