Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भावांतर योजना के तहत पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंडला ने बताया कि जिले में भावांतर योजना के तहत सोयाबीन फसल के किसानों का पंजीयन 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक किए जा रहे हैं। पंजीयन के लिए जिले में विपणन सहकारी समिति मर्यादित मंडला, विपणन सहकारी समिति मर्यादित नैनपुर एवं
विपणन सहकारी समिति मर्यादित बिछिया में पंजीयन केन्द्र बनाए गए हैं। किसान नजदीकी सहकारी समिति में जाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। इसके अलावा किसान ग्राहक सुविधा केन्द्र, एमपी किसान ऐप एवं एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से भी अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के समय किसान अपने साथ आधार कार्ड, जमीन की पावती, समग्र आईडी, बैंक पासबुक व आधार लिंक मोबाइल नंबर जरूर लेकर जाएं।

Related posts

महाशिवरात्री, होली सहित अन्य त्यौहार को शांति एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाएं – कलेक्टर शाँति समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

सर्वे कर प्रत्येक गर्भवती महिलाओं का पंजीयन एवं टीकाकरण सुनिश्चित करें – डॉ. सिडाना कलेक्टर ने किया स्वास्थ्य तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण

Reva India News

मंडला जिले से तकनीकि शिक्षा प्राप्त कर आदिवासी बालिकाएं आगे बढ़ेंगी – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती उइके ने छात्राओं से वार्तालाप कर उनकी पढ़ाई और खेलकूद के बारे में चर्चा की

Reva India News

Leave a Comment