Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरूकता अभियान सहित “मद्द निषेध सप्ताह” के अंतर्गत “नशा न करने” की शपथ दिलाई गई

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में मंडला पुलिस द्वारा साइबर अपराध एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से आमजन को सुरक्षित रखने हेतु निरंतर जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को डीएसपी महिला सुरक्षा शाखा द्वारा 35वीं वाहिनी ग्वारा में, थाना बिछिया द्वारा बाजार चौक, थाना बीजाडांडी द्वारा साप्ताहिक बाजार में “साइबर जागरूकता कार्यक्रम” आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा आमजन, ग्रामवासियों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों, विशेष रूप से व्हाट्सऐप हैकिंग एवं फ़िशिंग लिंक द्वारा होने वाली ठगी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साइबर अपराध एवं हेल्पलाईन नंबर 1930 के संबंध में बताया गया। साथ ही “मद्द निषेध सप्ताह” के अंतर्गत आमजन को नशा न करने और ना ही करने देने” की शपथ दिलाई जाकर नशा से होने वाले दुष्प्रभाव से अवगत कराकर नशा छोड़ने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।

Related posts

चुटका परमाणु परियोजना: एसडीएम सीएल वर्मा ने मानेगाँव में ग्रामसभा में की चर्चा, भूमि सौंपने पर बनी सहमति टाटीघाट में विस्थापन से शेष परिवारों को समझाए लाभ

Reva India News

कोरोना वॉलेंटियर्स द्वारा कोविड वैक्सीन के लिए किया जा रहा जागरूकता कार्य

Reva India News

सांदीपनि विद्यालय में गरिमामय गुरुपूर्णिमा पखवाड़ा: मेधावी विधार्थियों और शिक्षकों का सम्मान शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी: प्रभारी मंत्री जायसवाल ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र सांदीपनि विद्यालय में नृत्य प्रस्तुति पर मंत्रियों ने 11-11 हजार का पुरस्कार किया घोषित

Reva India News

Leave a Comment