Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण की कार्यवाही के प्रेक्षण के लिए प्रेक्षक नियुक्त

मंडला, 10 अक्टूबर 2025

नगरपालिकाओं एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण 2025 की कार्यवाही के प्रेक्षण के लिए श्री प्रकाश व्यारा, रा.प्र.से. (सेवानिवृत्त) भोपाल को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

प्रेक्षक द्वारा मण्डला जिले में फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण 2025 की कार्यवाही के पर्यवेक्षण कार्य 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2025 तक किया जाना निर्धारित है।

प्रेक्षक के भ्रमण एवं पर्यवेक्षण के दौरान उन्हें नगरीय निकाय एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण 2025 की कार्यवाही के प्रेक्षण के दौरान आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराने एवं उनके साथ भ्रमण के लिये मुख्य कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा क्रमांक 2 श्री पी.के. कुस्मारे को संपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है।

प्रेक्षक के आगमन एवं जिले में भ्रमण के दौरान उनके कार्य सम्पादन के लिए स्टेनोग्राफर कार्या. पूर्व सामान्य वन मण्डल श्री संजय घोरमारे को नियुक्त किया गया है।

Related posts

जिले में अनेक नवाचारों के माध्यम से किया जा रहा मतदाताओं को जागरूक

Reva India News

स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता से गर्भवती महिला और नवजात की बची जान

Reva India News

ऑडिट कार्य 100 प्रतिशत कराने पर जिले का प्रदेश में दूसरा स्थान सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग ने किया सम्मानित

Reva India News

Leave a Comment