Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ऑडिट कार्य 100 प्रतिशत कराने पर जिले का प्रदेश में दूसरा स्थान सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग ने किया सम्मानित

मंडला, 25 नवंबर 2025

संयुक्त राष्ट्र संगठन द्वारा घोषित अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में 20 नवम्बर को भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में बहुउददेशीय प्राथमिक कृषि शाखा सहकारी समितियों (एम.पैक्स) के शत प्रतिशत आनलाईन ऑडिट समयावधि में पूर्ण किये जाने के लिये मण्डला जिले को प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। सहकारिता विभाग जिला मण्डला को सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग द्वारा एक लाख रूपये की राशि का चौक एवं स्मृति चिन्ह से पुरस्कृत किया गया।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में प्राप्त इस उपलब्धि हेतु उनके द्वारा सहायक आयुक्त सहकारिता (प्रशासन) डॉ. अरूण कुमार मसराम, सहायक आयुक्त सहकारिता (ऑडिट) सुश्री पायल आसटकर, समस्त विभागीय अंकेक्षक, डी.सी.सी.बी. एवं एम.पैक्स समितियों के कर्मचारियों, डेटा एंट्री आपरेटर्स को शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।

सहकारिता विभाग के अंकेक्षकों में वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक श्रीमति प्रतिमा सरयाम (कक्ष प्रभारी) श्री नितेन्द्र तेकाम, सहकारी निरीक्षक श्री विनीत विल्सन तिर्की, श्री ऋतुराज भवेदी, श्रीमति संध्या जाधव, श्री अहाके, सब ऑडीटर श्रीमति प्रार्थना गजभिये, श्री दिलीप श्रीवास्तव, का योगदान उल्लेखनीय रहा।

Related posts

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश

Reva India News

लाड़ली लक्ष्मी योजना से आगे पढ़ाई में मिल रही मदद – सानिया यादव

Reva India News

पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

Reva India News

Leave a Comment