Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

चुटका परमाणु विद्युत परियोजना की समीक्षा बैठक संपन्न

मंडला, 13 अक्टूबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में चुटका परमाणु विद्युत परियोजना के क्रियान्वयन की प्रगति के संबंध में समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देशित किया कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए परियोजना के कार्यों को गति प्रदान करें। कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में संपन्न हुई इस बैठक में एसडीएम निवास श्री सीएल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमति क्षमा सराफ, चुटका परमाणु विद्युत परियोजना के अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि सर्वे कार्य को समय पर पूर्ण करें। उन्होंने निर्देशित किया कि दोहरे विस्थापन के अंतर्गत प्राप्त दावा आपत्ति के प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने टाटीघाट के 70 परिवारों का अतिरिक्त भू-अर्जन नवीन अवार्ड, विस्थापित परिवारों का मुआवजा राशि प्रदाय, दावों का निराकरण, मुआवजा फॉर्म भरा जाना, विस्थापित परिवारों के लिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु पूरक अवार्ड, पुर्नवास कॉलोनी गोंझी में परिवारों की शिफ्टिंग, शिफ्टिंग कर चैक प्रदाय करने, सीसी रोड निर्माण के अंतर्गत मानेगांव का अवार्ड, वन अधिकार पत्र धारकों का सत्यापन और मुआवजा अवार्ड सहित अन्य बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

Related posts

राज्य कबड्डी चैम्पियनशिप का मंडला में हुआ आगाज केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते एवं राज्यसभा सांसद ने किया शुभारंभ

Reva India News

दीपदान, नर्मदा आरती और हर घर दीवाली कार्यक्रम के लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

Reva India News

’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर 9 अक्टूबर को

Reva India News

Leave a Comment