Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दीपदान, नर्मदा आरती और हर घर दीवाली कार्यक्रम के लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

मंडला 23 अक्टूबर 2024

अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि 28 अक्टूबर 2024 से 29 अक्टूबर 2024 तक दीपदान एवं नर्मदा आरती कार्यक्रम संपन्न कराया जाना है। कार्यक्रम के आयोजन हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम को नोडल अधिकारी एवं सहायक परियोजना अधिकारी मण्डला श्री कपिल तिवारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि 28 से 29 अक्टूबर 2024 तक हर घर दीवाली कार्यक्रम के आयोजन हेतु परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास मण्डला श्री अनूप नामदेव को नोडल, (क्षेत्र संयोजक) सहायक आयुक्त आदिवासी विकास मण्डला श्री रंजीत गुप्ता को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Related posts

ईको विकास समिति, कुटवाही में नवनिर्मित समुदायिक भवन का शुभारंभ

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस पर आंगनवाड़ी केन्द्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment