Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मंडला, 31 अक्टूबर 2025

केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, क्षेत्रीय कार्यालय मंडला द्वारा शिक्षा विभाग, ग्राम पंचायत व स्थानीय सहयोग से शासकीय नवीन हाईस्कूल मलारा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में एकता दौड़, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, मौखिक सन्देश, सामूहिक वार्ता मंचीय कार्यक्रम आदि माध्यमों से एक भव्य जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरदार बल्लभ भाई पटेल के देश की एकता, अखंडता और संगठन के प्रति योगदान को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर सरदार पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में अतिथियों ने सरदार पटेल जी के विचारों तथा स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विजेता प्रतिभागियों को विभाग की तरफ से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रचार अधिकारी केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय श्री एसके साहू के द्वारा मंच का संचालन करते हुए सतर्कता जागरूकता सप्ताह के महत्व को बताते हुए कहा कि प्रसिद्ध रूप से “भारत का लौहपुरुष” वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी, राष्ट्रीय एकता दिवस, यह राष्ट्रीय स्तर का उत्सव है। उस घटना का स्मरण  दिलाता है जिसमें 562 से अधिक रियासतों का भारत में विलय हुआ था, जो मूल रूप से स्वतंत्रता के बाद देश के उद्भव को दर्शाता है। एक भारत, श्रेष्ठ भारत यह नारा भारत की एकता और श्रेष्ठता का प्रतीक है, जिसे आज भी राष्ट्रीय एकता दिवस पर याद किया जाता है।

Related posts

मंडला गॉट टैलेंट के लिए ऑडिशन 19 एवं 20 जनवरी को होंगे प्रथम विजेता को 51 हजार रूपए की नगद राशि 12 जनवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम में होगी लॉन्चिंग इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाईन लिंक से कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

Reva India News

ए.सी.ए.बी.सी प्रषिक्षण के लिए साक्षात्कार 7 फरवरी को

Reva India News

Leave a Comment