Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर के कार्य की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश गणनापत्रक डिजिटाईजेशन के कार्य को प्राथमिकता से पूरा कराएं जिला निर्वाचन अधिकारी

मंडला, 16 नवंबर 2025

भारत निर्वाचन आयोग डायरेक्टर शुभ्रा सक्सेना एवं सचिव श्री बिनोद कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल श्री संजीव कुमार झा, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राम प्रताप सिंह जादौन ने रविवार को सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी गणना पत्रक का शत-प्रतिशत वितरण बीएलओ के माध्यम से कराकर गणना पत्रक के डिजिटलीकरण में भी तेजी लाएं।

एसआईआर से संबंधित जानकारी के लिए मतदाता टोल फ्री नंबर 1950 पर करें कॉल

 

मतदाता की सुविधा के लिए सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय और ईआरओ कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाना सुनिश्चित करें। ये हेल्प डेस्क सुबह 8 से रात 8 बजे तक नियमित रूप से संचालित रहे, जिससे मतदाताओं को समुचित मार्गदशर्न व सहयोग मिल सके। एसआईआर से संबंधित जानकारी, समस्याओं के निराकरण के लिए मतदाता टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। गणनापत्रक भरने के कार्य में मतदाता बीएलओ का सहयोग करें। स्थानीय वीसी कक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, निर्वाचन अधीक्षक श्री सीके तिवारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

बीएलओ के प्रशिक्षण हेतु विधानसभावार प्रशिक्षण स्थल का चयन

Reva India News

वृन्दावन कोतवाली के रमणरेती चौकी क्षेत्र क्षेत्र में गोलियों की तड़-तड़ाहट

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 26 अक्टूबर 2023

Reva India News

Leave a Comment