Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जामगांव में मसाला क्षेत्र विस्तार एवं राज्य योजना अंतर्गत धनिया बीज वितरण

जामगांव में मसाला क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम एवं राज्य योजना के अंतर्गत किसानों को उन्नत किस्म के धनिया बीज का वितरण किया गया। बीज वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कृषक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्री राजकुमार मर्सकोले, सरपंच श्री आनंद मरावी, रमपुरी की सरपंच श्रीमती रीता मरावी तथा श्री राजेन्द्र यादव विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने किसानों से कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाएँ किसानों की आय बढ़ाने और उत्पादन सुधारने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं। गुणवत्तापूर्ण बीज वितरण से मसाला फसलों का क्षेत्र बढ़ेगा और किसानों को बेहतर पैदावार मिलने की संभावना है।
इस अवसर पर कृषि विभाग के कर्मचारियों ने धनिया फसल की उन्नत तकनीक, कतार विधि से बुवाई, बीज उपचार, सिंचाई प्रबंधन एवं कीट–रोग नियंत्रण के विषय में जानकारी दी। किसानों ने इस पहल को लाभकारी बताते हुए विभाग एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Related posts

गर्मी में पशुओं के लिए हरे चारे का उत्पादन कर रहे स्व-सहायता समूह

Reva India News

चमढ़ी अभयारण्य अब “राजा भभूत सिंह पचमढ़ी अभयारण्य” के नाम से जाना जाएगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

वृद्धजनों को विधिक अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Reva India News

Leave a Comment