Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डिप्टी कलेक्टर श्री जैन ने किया मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य द्रुत गति से किया जा रहा है। विधानसभा क्रमांक 107 मण्डला के नगरीय क्षेत्र में कार्य की धीमी गति को देखते हुए डिप्टी कलेक्टर श्री सचिन जैन ने रविवार को नगरीय क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरे पर उन्होंने मतदान केंद्र क्रमांक 290, 293, 298 एवं 299 में पहुंचकर बीएलओ से गणना पत्रक वितरण एवं पत्रक संकलन के साथ-साथ डिजिटाइजेशन के विषय में चर्चा की। उन्होंने बीएलओ से काम के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में भी बातचीत करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।


भ्रमण के दौरान उन्होंने बीएलओ को अवगत कराया कि नगरीय क्षेत्र में कार्य का प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में कम है, इसलिए गति बढ़ाने पर फोकस करें। भ्रमण के दौरान उन्होंने मतदाताओं से भी बातचीत कर एसआईआर के इस अभियान में सहयोग की अपील की। इस दौरान पटवारी, वार्ड प्रभारी एवं बीएलओ  मौजूद रहे।

Related posts

एलिम्को शिविर में 75 सहायक उपकरण का चिन्हांकन किया गया

Reva India News

3 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

आज अधिकार अभिलेख वितरण के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन नारायणगंज के गूजरसानी में

Reva India News

Leave a Comment