Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*बैठक के माध्यम से जल संरक्षण हेतु ग्रामीणों से की चर्चा*   *जल संचय हेतु रेली के माध्यम से किया गया जागरूक*   *घुघरी नाला में बोरी बंधान करने का किया गया निर्णय* 

मप्र जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था आदिवासी जनकल्याण विकास संस्थान ने जल संचय अभियान को लेकर ग्राम जवेधा रेली के माध्यम से जागरूकता एवं नारे लेखन का कार्य किया जा रहा है। यह गतिविधियां जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी के निर्देशानुसार एवं विकासखंड समन्वयक श्री सूरज बर्मन के मार्गदर्शन में की जा रही है।

 

नवांकुर संस्था ग्रामीणों के साथ बैठक कर जल संरक्षण हेतु जवेधा एवं हीरापुर के बीच में घुघरी नाला में बोरी बंधान करने पर निर्णय किया गया। इस कार्य से ग्रामीणों को नहाने एवं पशुओं को पानी पीने के लिए उपलब्ध होगा।

 

साथ ही ग्रामीणों को जल संरक्षण हेतु समय समय पर ग्राम पंचायत के साथ मिलकर सोक पिट निर्माण, तालाब निर्माण, मेढ़ बंधान एवं अन्य कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

 

बैठक के दौरान नवांकुर आदिवासी जनकल्याण विकास संस्थान से अतुल रजक, सरपंच श्री रमेश सैयाम प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र अहिरवार, कोटवार, पंच एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

ज्ञानदीप स्कूल में हो रहा कोविड टीकाकरण

Reva India News

104 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

आखिर कब तक प्रताड़ित होंगे पत्रकार….? जनसुनवाई में पत्रकारों ने दिया अपर कलेक्टर को आवेदन  पत्रकार के साथ मारपीट की घटना की सही जांच की मांग

Reva India News

Leave a Comment