Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हाईस्कूल डिठौरी एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सालीवाड़ा में जागरूकता सत्र संपन्न

मंडला, 4 दिसंबर 2025

पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सालीवाड़ा एवं ज्ञान ज्योति विद्या मंदिर हाईस्कूल डिठौरी में जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए जागरुकता सत्र का आयोजन किया गया। उपस्थित छात्राओं को प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले के द्वारा घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013, पॉक्सो एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता के कानूनों को बताते हुये स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से इनके निपटारे की कैसी व्यवस्था होनी चाहिये, हिमोग्लोबिन की जांच और मासिकधर्म के दौरान आयरन फोलिक एसिड टेबलेट का उपयोग और खाने में संतुलित आहार एवं स्थानीय फल, सब्जियों के उपयोग, लिंग संवेदीकरण, वन स्टॉप सेंटर में पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को दी जाने वाली सुविधाओं और आवश्यक हेल्पलाईन नंबर के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक, छात्र-छात्रायें, विधिक सेवा प्राधिकरण से पी.एल.वी. श्रीमती शिखा श्रीवास्तव, वन स्टॉप सेंटर बहुउद्देशीय कार्यकर्ता हरीशंकर कछवाहा उपस्थित रहे।

Related posts

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 1 मार्च 2021 से प्रारंभ हुआ टीबी जन आंदोलन

Reva India News

एसडीएम श्रीमती सिडाम ने बताए सफलता के सूत्र बिंझिया में भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

आईएफएमआईएस में समग्र आईडी का लिंक नहीं तो मई माह का वेतन नहीं  

Reva India News

Leave a Comment