Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निर्वाचक नामावली कार्यक्रम शतप्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश

मंडला, 12 दिसंबर 2025

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बिछिया, निवास एवं मंडला, अनुविभागीय अधिकारी नैनपुर एवं घुघरी तथा तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन के संबंध में निर्देशित किया गया है। जिसमें निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के संबंध में संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है एसआईआर के उपरोक्त संशोधित कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार सहित निर्धारित समय-सारणी के अनुसार समस्त गतिविधियाँ सम्पन्न कराना तथा वीडियो कॉफ्रेंस के परिपेक्ष्य में 18 दिसंबर के पूर्व कार्यवाही भी शत प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे।

शत प्रतिशत डीएसई का निराकरण 15 दिसंबर तक, 85$ आयु वर्ग के मतदाताओं का शत प्रतिशत सत्यापन एवं तदनुसार प्रविष्टियों को संशोधित 14 दिसंबर तक करना, मृत पाए गये मतदाताओं का मृत्यु रजिस्टर/अन्य अभिलेखों से सत्यापन 14 दिसंबर तक, एसआईआर के डिजिटाईजेशन पश्चात प्राप्त एएसडी डिस्क्रिपेनिसस का शत प्रतिशत सत्यापन 16 दिसंबर तक कराया जाना है। ईआरओ नेट से मतदान केन्द्रवार एएसडीआर सूची डाउनलोड कर प्रत्येक बीएलओ को उपलब्ध कराना तथा बूथ स्तर पर बीएलओ सुपरवाईजर की उपस्थिति में बीएलए एवं मतदान केन्द्र के अन्य निवासियों की बैठक कर एएसडीआर सूची का पुनरूवाचन पश्चात, बीएलओवार अंतिम सूची, बैठक का कार्यवाही विवरण, पंचनामा एवं फोटोग्राफ्स बीएलओ ऐप के माध्यम से अपलोड करना 16 दिसंबर तक सुनिश्चित किया जाना है।

Related posts

बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरुकता शिविर सम्पन्न

Reva India News

मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास संसदीय कार्य विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का मंडला आगमन आज

Reva India News

आयुष्मान कार्ड से प्रत्येक पात्र परिवार को मिलेगा 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज

Reva India News

Leave a Comment