Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

25 लाख की लागत से बनेगा आनंदम भवन पीएचई मंत्री श्रीमती उईके एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने किया भूमिपूजन

मंडला, 29 दिसंबर 2025

कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से 25 लाख रुपये की लागत से नये आनंदम भवन का निर्माण किया जाएगा। सोमवार को वर्तमान आनंदम शेड में भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहाँ मध्यप्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने नये आनंदम भवन का भूमिपूजन किया।

इससे पहले मंत्रीद्वय ने आनंदम शेड के भीतर जाकर जरुरतमंदों के लिए रखी सामग्री का अवलोकन किया और इस पुनीत कार्य के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। इस दौरान यहां उपस्थित जरुरतमंद महिलाओं तथा पुरुषों को कम्बल वितरित किये गए। साथ ही बालक-बालिकाओं को गर्म कपड़ों का वितरण भी किया।

इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीओपी मण्डला श्री पीयूष मिश्रा, तहसीलदार मण्डला श्री हिमांशु भलावी सहित संबंधित जिलाधिकारी एवं स्थानीयजन मौजूद रहे।

Related posts

बर्ड फ्लू नियंत्रण के लिए कन्ट्रोल रूम 07642-252554

Reva India News

बिछिया हाउस लिस्टिंग ब्लॉक 323 का निरीक्षण, फील्ड में कार्य करती मिलीं एन्यूमरेटर अंजू दुबे

Reva India News

जिला जेल मण्डला में लगा विधिक सहायता शिविर

Reva India News

Leave a Comment