Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मतदाताओं के घर जाकर बीएलओ कर रहे नोटिस तामील

मंडला, 30 दिसंबर 2025

स्पेशल इंटेसिव रिवीजन के तहत मण्डला जिले में 23 दिसंबर को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निःशुल्क उपलब्ध करा दी गई है। एएसडी की सूची जिले की वेबसाईट पर प्रदर्शित करने के अतिरिक्त एएसडी सूची की सी.डी. भी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है। अब जिले में नो मैपिंग श्रेणी में 105-बिछिया (अ.ज.जा.) में 1054 मतदाता, 106 निवास (अ.ज.जा.) में 433 मतदाता एवं 107-मण्डला (अ.ज.जा.) में 3748 मतदाता इस प्रकार कुल 5235 मतदाता चिन्हित किये गये हैं।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा नो मैपिंग के लिए चिन्हित मतदाताओं को ईआरओएनईटी के माध्यम से नोटिस जनरेट कर बी.एल.ओ. के माध्यम से मतदाताओं के घर जाकर तामील कराये जा रहे हैं और मतदाताओं को यह भी जानकारी दी जा रही है, कि उम्र के अनुसार उन्हें कौन-कौन से दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जारी नोटिसों का निराकरण नियत तिथि पर मतदाताओं से प्राप्त होने वाले अभिलेखों के आधार पर सुनवाई कर किया जाएगा।

Related posts

गणतंत्र दिवस समारोह के संबंध में दिशा-निर्देश

Reva India News

डाक विभाग की विभिन्न बीमा योजनाओं के लाभ आम जनमानस तक पहुँचाने हेतु सुमंगल जीवन अभियान का किया गया शुभारम्भ

Reva India News

पॉलीटेक्निक विद्यालय में एकलव्य योजना के तहत् निःशुल्क प्रवेश प्रारंभ

Reva India News

Leave a Comment