Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कृषि आदानों के नियम विरूद्ध कारोबार पर कृषि विभाग की कार्यवाही

मंडला, 10 जनवरी 2026

गुरूवार को कीटनाशक बीज एवं उर्रवर निरीक्षक श्री अरविंद कुमार वर्मा सहायक संचालक कृषि एवं जिला स्तरीय गुण नियंत्रण नोडल अधिकारी द्वारा श्री अश्वनी झारिया उप संचालक कृषक कृषि मण्डला के निर्देश पर जिले के मण्डला विकासखण्ड अंतर्गत बम्हनीबंजर में संचालित साहू कृषि सेवा केंद्र संचालक श्री मनीष साहू का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें कृषि उपयोगी कीटनाशक कारोबार के दौरान संस्था संचालक द्वारा नियम विरूद्ध अवसान तिथि के कीटनाशकों को विक्रय स्थल पर भण्डारित पाए जाने, कीटनाशकों के पैकिंग में अंकित अवसान तिथि पर छेड़छाड़ पाए जाने के साथ ही सल्फर का विक्रय एवं भण्डार की जानकारी नियमानुसार संधारित न किए जाने तथा कारोबार के लिए आवश्यक दस्तावेजों के संधारण न करने पर कीटनाशक अधिनियम के विपरीत कारोबार संचालन पर प्रथम दृष्टया उल्लंघन पाए जाने पर संस्थान को सील करते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट थाना बम्हनी में 9 जनवरी को दर्ज करायी गई। आक्षेपित संस्थान द्वारा उर्वरक अनुज्ञप्ति के बिना तरल उर्वरकों नैनो यूरिया जैसे अन्य उत्पादों का विक्रय के लिए भण्डारण का आरोपी भी थाना बम्हनी में दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट क्रमांक 0015, 9 जनवरी बनाया गया है। विभाग के उक्त कार्यवाही में श्री धर्म सिंह धुर्वे प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मण्डला एवं श्री रामकिशोर सैय्याम कृषि विस्तार अधिकारी मण्डला भी समान रूप से सहयोगी रहे।

Related posts

पटवारी को निलंबित करने के लिए विरोध पर जिला कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

Reva India News

*एम पी फार्मासिस्ट एशोसिएशन प्रदेश पदाधिकारियो की बैठक संपन्न हुई।जबलपुर*

Reva India News

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, दुर्घटना पीड़ितों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर

Reva India News

Leave a Comment