Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले की 1 लाख 92 हजार 201 लाड़ली बहनों को मिली योजना की 32वीं किश्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से खातों में अंतरित की राशि

मंडला, 16 जनवरी 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माखन नगर जिला नर्मदापुरम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं को राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरित की। इस दौरान जिले की 1 लाख 92 हजार 201 पात्र लाड़ली बहनों के खातों में 27.94 करोड़ की राशि अंतरित की गई। राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम का जिले में सीधा सजीव प्रसारण किया गया, जिसे जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखा एवं सुना गया।

कार्यक्रम में एनआईसी कक्ष मंडला से लाड़ली बहनों ने सहभागिता की। मकर सक्रांति पर्व के अवसर पर लाड़ली बहनों को तिल के लड्डू का वितरण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सहायक संचालक श्री रोहित बड़कुल सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

सभी प्रकार के मेले प्रतिबंधित, एसडीएम को आवश्यकतानुसार कंटेनमेंट जोन बनाने के निर्देश जिला दण्डाधिकारी ने जारी किए अतिरिक्त दिशा-निर्देश

Reva India News

सिविल सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण का अनुसमर्थन

Reva India News

*अंजनिया महाविद्यालय में परीक्षा संपन्न*

Reva India News

Leave a Comment