Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पौनिया में यातायात एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने की समझाइश दी

मंडला, 16 जनवरी 2026

चौकी मनेरी अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल पौनिया में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने एवं सीमित गति से वाहन चलाने की समझाइश दी गई तथा अपने घर-परिवार में भी सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

इसके साथ ही नशे से दूरी अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की सलाह दी गई तथा ऑपरेशन क्लीन स्वीप की जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में मानस हेल्पलाइन 1933 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के संबंध में जागरूक किया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति अथवा साइबर अपराध की स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त की जा सके। जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 80 से अधिक छात्र-छात्राएं, विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

Related posts

धान खरीदी की शिकायत निराधार पाई गई  

Reva India News

जिले में अब तक 1140.8 मिमी वर्षा  

Reva India News

पोषण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता संपन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment