Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने देखे जिले के जनजातीय शिल्प कलादीर्घा में जनजातीय शिल्पकार मेला आयोजित

मंडला, 16 जनवरी 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा शुक्रवार को भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ मर्यादित क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आयोजित जनजातीय शिल्पकार नामिका मेले में पहुँचे। माहिष्मती घाट के कलादीर्घा प्रांगण में आयोजित किए गए इस मेले में मंडला जिले के विभिन्न अंचलों में जनजातीय समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। कलेक्टर श्री मिश्रा ने भ्रमण कर जनजातीय शिल्पों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास तथा ट्राईफेड के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में जनजातीय समुदाय द्वारा बहुत ही उत्कृष्ट कलाकृतियाँ एवं उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इसलिए जिले के सभी विकासखंडों में इसका सर्वे कराएं तथा उत्पादकों को उनके द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की बिक्री में सहयोग करते हुए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करें। इस दौरान एसी ट्राईबल श्रीमती वंदना गुप्ता सहित ट्राईफेड के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

सीईओ जिला पंचायत ने बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन केन्द्र का किया निरीक्षण

Reva India News

आईएफएमआईएस में समग्र आईडी का लिंक नहीं तो मई माह का वेतन नहीं  

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 18 सितम्बर 2021

Reva India News

Leave a Comment