Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वृद्धाश्रम रपटा घाट और वन स्टॉप सेंटर में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मंडला 5 अक्टूबर 2024

वन स्टॉप सेंटर मण्डला द्वारा शक्ति अभिनंदन अभियान का आरंभ किया जा रहा है। शक्ति अभिनंदन अभियान का उद्देश्य महिला एवं बालिका सम्मान के प्रति सभी जन समुदाय को जागरूक करना है। इस हेतु कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा अलग-अलग दिवसों पर गतिविधियों का केलेंडर जारी किया गया है, जिसका आयोजन महिला एवं बाल विकास एवं विभिन्न विभागों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं से समन्वय कर कार्यक्रमों का आयोजन करना है। उक्त कार्यक्रम 11 अक्टूबर 2024 तक आपसी समन्वय कर महिला व बालिका सम्मान हेतु जागरूकता की पहल की गई है। महिला बुजुर्ग सम्मान दिवस (दादी-नानी सम्मान) अंतर्गत वृद्धाश्रम रपटा घाट जिला मण्डला में दादा-दादी, नाना-नानी को सम्मानित किया।

उक्त कार्यक्रम के उपरांत वन स्टॉप सेंटर में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सफलता की कहानी एवं रोजगार बिजनेस, उद्यमिता में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के विषयों पर चर्चा की गई। उक्त कार्यक्रम में रोजगार से जुड़ी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किये और दूसरी महिलाओं को रोजगार से जुड़ने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान कार्यक्रम में पी.एल.वी अनीता तिवारी, शहरी अजीवका मिशन समुदाय संगठक आशू मरावी, प्रबंधक पूजा यादव, मूमीन खान, महेन्द्र, समूह की दीदी विमला, अंजली मिश्रा, अंजू सोनी, किरण कसार एवं ग्रामीण अजीविका मिशन से विकास खण्ड प्रबंधक योगेन्द्र तिवारी, सहायक विकास खण्ड प्रबंधक अभय गोर, साधना नंदा, शैलजा सैनी, समूह की दीदी अंजली, विमला एवं स्थानीय निकायों की महिलायें एवं वन स्टॉप सेंटर के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

कोरोना वायरस से बचने एडवाईजरी

Reva India News

निराकरण: नवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं और वार्डवासियों की मांग पर तत्काल हैंडपंप दुरूस्त किया गया

Reva India News

1 कोरोना मरीज हुआ डिस्चार्ज

Reva India News

Leave a Comment