Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वाडिवा के नेतृत्व में मनाया गया राष्ट्रीय महापर्व स्वतंत्रता दिवस

प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी झंडा चौक सुभरिया में *मनोज वाडिवा मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग मंडला* के नेतृत्व में हर्षौल्लास और बड़े ही धूम-धाम से राष्ट्रीय महापर्व स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के इस कड़ी में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया एवं राष्ट्र के शहीद वीर जवानों को याद करते हुए उनके शैल चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर महापुरुषों के नाम नारे लगाए। उक्त कार्यक्रम में श्री प्रकाश सिंगाैर जी शिक्षक एकीकृत माध्यमिक शाला सुभरिया, सुमरती धुर्वे आंगनबाड़ी सहायिका झंडा चौक सुभरिया अनसुईया-सेवलाल वाडिवा पूर्व पंच वार्ड नं.01, चमरा वाडिवा, फूल सिंह मरावी, धीरज वरकड़े, अतुल वाडिवा, दिनेश वाडिवा, शिव वरकड़े, संजय विश्वकर्मा, श्रीराम मरावी,विजय भलावी, चरन सिंह वरकड़े, ओमकार दास, उदय यादव, विशेष विश्वकर्मा, सुसेन (बैगा) विश्वकर्मा,हरीश मरावी,किशन लाल उइके, शिवप्रसाद विश्वकर्मा, इंद्रजीत साहू व ग्राम के वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों ने अपनी सहभागिता निभाई इसी बीच विद्यालय के समस्त छात्राएं हाथों में तिरंगा लिए कार्यक्रम में शामिल हुए वही कार्यक्रम में *मनोज वाडिवा मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग मंडला* ने कार्यक्रम की काफी प्रशंसा की एवं बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की कार्यक्रम में वाडिवा मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग मंडला के द्वारा उपस्थित सभी छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिकों को प्रसाद वितरण कर गरमा- गर्म पोहा भी बांटे । इसके पश्चात सभी ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related posts

दो दिन से प्रसव पीड़ा से परेशान गाय की सफल सिजेरियन सर्जरी

Reva India News

अभाविप के कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु सरकार के किया पुतला दहन

Reva India News

कोदो- कुटकी तिहार’ को सफल बनाने सभी विभागों का समन्वय आवश्यक- हर्षिका सिंह कलेक्टर ने खटिया के इको सेंटर में ली बैठक

Reva India News

Leave a Comment