Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने इलाज के लिए श्रीमती द्रौपदी बाई को दी आर्थिक सहायता

मंडला, 28 जनवरी 2026

जनसमस्याओं के निराकरण में संवेदनशीलता दिखाते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने एक महिला की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। पलहेरा घुघरी निवासी श्रीमती द्रौपदी बाई को स्वयं के इलाज के लिए रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

पलहेरा घुघरी की निवासी श्रीमती द्रौपदी बाई ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर सोमवार को कलेक्टर श्री मिश्रा के समक्ष उपस्थित होकर अपनी व्यथा सुनाई और इलाज के लिए आर्थिक मदद का आवेदन दिया।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से 1 हजार 1 सौ रुपये की राशि का चैक प्रदान किया। चैक प्राप्त करने के बाद श्रीमती द्रौपदी बाई ने त्वरित कार्रवाई के लिए कलेक्टर एवं प्रशासन को सहृदय धन्यवाद दिया।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल मां नर्मदा के तट पर किया विभिन्न कार्यक्रम

Reva India News

जिले में मिले 3 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

कक्षा 5वी में 98.31 तथा 8वी में 94.74 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण कक्षा पांचवी के परिणाम में प्रदेश स्तर पर जिले को तीसरा स्थान

Reva India News

Leave a Comment