Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घर-घर जाकर 4 एवं 5 फरवरी को वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे

मंडला, 3 फरवरी 2026

जिले की समस्त ग्राम पंचायतों के ग्रामों में आयुष्मान भारत निरामयम के अंतर्गत वय वंदना योजना में 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे। 4 एवं 5 फरवरी को ग्राम स्तर पर वृहद सर्वेक्षण के लिए घर-घर जाकर आशा, आंगनबाड़ी, ग्राम रोजगार सहायक का दल भ्रमण करेगा और 70 वर्ष की आयु के जनसमुदाय का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करेंगे। सर्वेक्षण दल के प्रभारी सी.एच.ओ., ग्राम रोजगार सहायक होंगे।

आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्राम स्तर पर घर-घर जाकर मोबाईल ऐप के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य करेंगी। सी.एच.ओ. एवं ए.एन.एम. कार्ययोजना अनुसार सर्वे दल के साथ जाकर कार्ड बनायेंगी। रोजगार सहायक कार्ययोजना अनुसार सर्वे दल के साथ जाकर कार्ड बनायेंगे। विकासखण्ड स्तर पर सर्वेक्षण दल की रिपोर्टिंग प्रभारी विकासखण्ड कम्यूनिटी मोबिलाईजर द्वारा ली जायेगी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी जिला स्तर पर कम्यूनिटी मोबिलाईजर नोडल अधिकारी के सहायक होंगे एवं 4 एवं 5 फरवरी को वृहद सर्वेक्षण कार्य सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने किया पर्यटन विकास कार्यों का भूमिपूजन ग्राम थामनगांव एवं लिंगामाल में हुए कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

बीएलओ मतदाताओं और बीएलए से संपर्क कर त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करें अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली

Reva India News

अनुदान सहायता राशि स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment