Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने ली वन अधिकार समिति की बैठक

मंडला, 6 फरवरी 2026
कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में वनाधिकार समिति की बैठक का आयोजन
किया गया। बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि वनाधिकार से जुड़े
प्रकरणों का समय पर परीक्षण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित कराएं।
उन्होंने कहा कि नैनपुर के अतिरिक्त अन्य संबंधित खण्ड स्तरीय समितियाँ
प्रकरणों को समय पर जिला टीम को उपलब्ध कराएं। नैनपुर से प्राप्त 12 प्रकरणों
की प्रकरणवार जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि समिति द्वारा मान्य किए गए
प्रकरणों में उपवन मंडलाधिकारी की टीम सहित प्रकरणों को जिला स्तरीय समिति
के समक्ष प्रस्तुत करें। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी सुश्री प्रीता एसएम,
उपसंचालक बफर (केटीआर) सुश्री अनीता केबी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री
शिवकुमार वर्मा, सहायक संचालक आदिवासी विकास श्री रंजीत गुप्ता, नगरपालिका
अधिकारी श्री गजानंद नाफड़े सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पंचचौकी महा आरती ट्रस्ट में पूर्णकालिक आजीवन सदस्य बने श्री रामगोपाल

Reva India News

राजस्व वसूली शत प्रतिशत करें – पीएस विवेक पोरवाल वीडियो कॉंफ्रेंसिंग में दिये निर्देश

Reva India News

श्रद्धा के पथ पर राहत की छांव कलेक्टर ने नर्मदा परिक्रमावासियों के लिए किए मैट्रस वितरित

Reva India News

Leave a Comment