Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर की संवेदनशीलता: बेसहारा माँ की सुनी पुकार रेडक्रॉस से मिली बेटियों की शिक्षा के लिए मदद

मंडला, 10 मार्च 2026

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और मानवीय दृष्टिकोण के लिए पहचाने जाने वाले कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने एक बार फिर संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में उन्होंने एक मजबूर माँ की आर्थिक तंगी और बच्चों की शिक्षा के प्रति चिंता को देखते हुए मौके पर ही सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

बम्हनी बंजर की निवासी श्रीमती रश्मि हरदहा ने जनसुनवाई में अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि कुछ समय पूर्व ही उनके पति का निधन हो गया है। पति के लंबे इलाज के दौरान उनकी सारी जमापूंजी खर्च हो गई और अब उनके पास आय का कोई साधन नहीं बचा है। रश्मि स्वयं भी उच्च रक्तचाप (बीपी) की मरीज हैं, जिससे उनके लिए आजीविका चलाना कठिन हो गया है।

श्रीमती रश्मि ने कलेक्टर श्री मिश्रा को बताया कि उनकी बड़ी बेटी एमएससी द्वितीय वर्ष में है, जबकि दो अन्य बच्चे कक्षा नौवीं में अध्ययनरत हैं। आर्थिक तंगी के कारण वह ज्ञानदीप स्कूल में पढ़ रही अपनी बेटी की 10 हजार 755 रुपये की फीस भरने में असमर्थ थीं, जिससे बच्चों के भविष्य पर संकट मंडरा रहा था।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मामले की गंभीरता और बच्चों की शिक्षा के महत्व को देखते हुए बिना किसी देरी के निर्णय लिया। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से तत्काल 10 हजार 755 रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की और रश्मि हरदहा को चेक सौंपा। तत्काल मिली इस मदद से भावुक होकर श्रीमती रश्मि ने कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने एक्सपोजर विजिट मंडला को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Reva India News

रिज़र्व बैंक, अनाधिकृत डिजिटल ऋण देने वाले प्लेटफ़ॉर्म एवं मोबाइल ऐप्स के बारे में आगाह करता है

Reva India News

उपार्जन 2026-27: नैनपुर में किसानों के गेहूं का निरीक्षण, सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे

Reva India News

Leave a Comment