Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला में राजस्व व खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई, ढाबों व रेस्टोरेंटों से अवैध विदेशी मदिरा जब्त

मंडला, 14 मार्च 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश अनुसार मंडला में राजस्व विभाग और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न ढाबों और रेस्टोरेंटों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रखी गई विदेशी मदिरा जब्त की। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में बिना अनुमति शराब का भंडारण पाया गया, जिस पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मदिरा जब्त की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 34,500 रुपये बताई गई है।

कार्रवाई के दौरान एमएच-34 ढाबा/रेस्टोरेंट से किंगफिशर बियर की 9 बोतल, रॉयल चैलेंज व्हिस्की की 3 बोतल, जेमसन व्हिस्की की 1 बोतल एवं 1 लूज, बकार्डी मैंगो तथा सिग्नेचर व्हिस्की की 1-1 बोतल जब्त की गई।

इसी तरह विशाल ढाबा से किंगफिशर बियर की 8 बोतल स्टॉक में पाई गई, जिन्हें टीम ने जब्त कर लिया। वहीं गोल्डन कैफे रेस्टोरेंट में विभिन्न ब्रांड की 12 बोतल विदेशी मदिरा खुले में रखी हुई मिलीं, जिन्हें भी जब्त किया गया।

इसके अलावा राजस्थानी ढाबा से बडवाइजर बियर के 36 कैन, किंगफिशर स्ट्रांग के 20 कैन, एमडी व्हिस्की के 24 पाव, आरएस व्हिस्की के 20 पाव, आइकोनिक व्हिस्की के 40 पाव, एमडी रम के 10 नग तथा फॉक्स के 10 नग बरामद किए गए। इस संयुक्त कार्रवाई में प्रभारी तहसीलदार श्री हिमांशु भलावी, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री संत कुमार भलावी, नायब तहसीलदार श्री रामसिंह उलाड़ी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

*मोहगांव मंडल ने त्रिदेव कार्यक्रम पर कामकाजी के लिए बैठक हुए* इन्द्रमे

Reva India News

33 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर लौटे अपने घर

Reva India News

जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने फोस्टर केयर के बारे में दिशा-निर्देश जारी किए

Reva India News

Leave a Comment