Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

चुटका परमाणु परियोजना: एसडीएम सीएल वर्मा ने मानेगाँव में ग्रामसभा में की चर्चा, भूमि सौंपने पर बनी सहमति टाटीघाट में विस्थापन से शेष परिवारों को समझाए लाभ

मंडला, 20 मई 2026

निवास एसडीएम श्री सीएल वर्मा बुधवार को चुटका परमाणु परियोजना क्षेत्र के ग्राम मानेगाँव पहुंचे। यहां आयोजित ग्रामसभा में शामिल होकर उन्होंने ग्रामीणों से सीधी बातचीत की। एसडीएम श्री वर्मा ने चुटका न्यूक्लियर पावर परियोजना के निर्माण के लिए अर्जित की गई भूमि को न्यूक्लियर पावर प्लांट को सौंपने के संबंध में चर्चा की। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनका मौके पर ही निराकरण किया गया। समाधान के बाद ग्रामीण भूमि सौंपने के लिए सहमत हो गए।

इसके बाद एसडीएम श्री वर्मा ग्राम टाटीघाट पहुंचे और विस्थापन से जुड़े शेष परिवारों से चर्चा की। उन्होंने परियोजना से प्रभावित परिवारों को मिलने वाले पुनर्वास लाभों की विस्तार से जानकारी दी। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी और समस्याओं के समाधान से संतुष्ट होकर टाटीघाट के शेष परिवार भी विस्थापन के लिए सहमत हुए हैं।

Related posts

संकल्प से समाधान विशेष अभियान: प्रथम चरण 15 फरवरी तक

Reva India News

अधिकारी बनें एक दिन के शिक्षक स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत आयोजित की गई गतिविधियां

Reva India News

माहिष्मति घाट (रपटाघाट) में 12 नवंबर से माँ नर्मदा जी की पंचचौकी महाआरती प्रारंभ होगी कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने माहिष्मति घाट (रपटाघाट) का निरीक्षण किया

Reva India News

Leave a Comment