Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

5 अक्टूबर को आरडी कॉलेज में लगेगा छात्रवृत्ति शिविर

मंडला, 1 अक्टूबर 2026

पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत 5 अक्टूबर 2026 को विशेष छात्रवृत्ति शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, आवास सहायता और अन्य छात्र कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।

शिविर में एमपीटास पोर्टल पर आवेदन कर चुके विद्यार्थियों के आवेदन का सत्यापन एवं स्वीकृति की प्रक्रिया की जाएगी। साथ ही आगामी सत्र के लिए नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन भरने तथा आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने की जानकारी दी जाएगी। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, सेंट्रल सेक्टर, प्रतिभा किरण, गांव की बेटी, मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

Related posts

आदिवासी लोक संस्कृति और संगोष्ठी पर आदि उत्सव का कार्यक्रम रामनगर में होगा मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने आदि उत्सव 2025 की तैयारियों पर चर्चा की  

Reva India News

आगे पढ़ाई करके माता-पिता का नाम रोशन करूँगी – समीक्षा केवट

Reva India News

समाधान ऑनलाईन के प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करें – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment