Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राम नवमी पर जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ

मंडला, 27 मार्च 2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखण्ड मंडला द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान जल शक्ति से नव भक्ति अभियान अंतर्गत जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन राम नवमी के उपलक्ष्य में नवांकुर संस्थाओं एवं प्रस्फुटन समितियों के सहयोग से किया गया।

इस दौरान सनातन वैदिक गुरुकुल एवं गौशाला संरक्षण समिति जिलहरी घाट, धेनु बाड़ी गौरक्षण समिति अचली एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति देवदरा में जल मंदिर प्याऊ की स्थापना की गई। जिला समन्वयक श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि प्याऊ (जल सेवा) गर्मी के मौसम में राहगीरों की प्यास बुझाने का एक पुनीत और सामाजिक कार्य है। विकासखण्ड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया ने जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।

Related posts

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने किया शिक्षा विभाग मण्डला का औचक निरीक्षण  

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री आज मंडला आएंगे

Reva India News

नेटवर्क फॉर कंज़र्विंग सेंट्रल इंडिया (एनसीसीआई) द्वारा पाँचवाँ एग्रोबायोडायवर्सिटी राउंडटेबल आयोजित: मिलेट्स इन द सेंट्रल इंडियन लैंडस्केप मध्य भारत में मिलेट्स पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रैक्टिशनर्स, शोधकर्ताओं और समुदाय नेतृत्व को एक मंच पर लाना

Reva India News

Leave a Comment