Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भाजपा के स्थापना दिवस और प्रशिक्षण वर्ग संबंधी बैठक हुई संपन्न

मंडला- भारतीय जनता पार्टी के आगामी स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन सभी मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर होना है और वर्तमान में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को संगठन के विभिन्न विषयों में प्रशिक्षित करने हेतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 भी चल रहा है अभी तक मंडला जिले के दो मंडलों अंजनिया और पदमी में प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्ण संपन्न हो चुके हैं जिसमें कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया और विभिन्न सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त किया । भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मंडला में दिनांक 30ध्03ध्2026 को भारतीय जनता पार्टी के आगामी स्थापना दिवस कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण वर्ग के निमित्त जिला कार्यालय में बैठक संपन्न हुई ।

बैठक में जिला अध्यक्ष भाजपा प्रफुल्ल मिश्रा द्वारा उक्त महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, जिला उपाध्यक्ष रामप्रकाश साहू, जयदत्त झा, राजेश जैन, महेंद्र राठौर, महेंद्र पटेल,मंजू कछवाहा,जिला महामंत्री संतोष रजक, नरेश चंद्रोल, जिला मंत्री शशिकांत श्रीवास्तव, जोरावर सिंह, कौशल्या मरावी, कृष्णा पंजवानी, देवेन्द्र झा, जिला कार्यालय मंत्री थामन बरमैया मंडला नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, नगर परिषद बिछिया अध्यक्ष मीना हरदहा, रजनी मरावी जी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी शोभित रावत,सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विषयों में चर्चा हुई ।

Related posts

नेशनल लोक अदालत 8 मार्च को धारा 138 एनआईएक्ट के प्रकरणों की प्रीसिटिंग बैठक संपन्न

Reva India News

मार्च से मई तक होंगे ’ब्लॉक आनंदक सम्मेलन परिचय कार्यक्रम’

Reva India News

11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

Reva India News

Leave a Comment