Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेम बच्चों को आज दी जाएगी स्वर्ण प्राशन की चतुर्थ खुराक

मंडला 17 दिसंबर 2024

कलेक्टर के मार्गदर्शन से आयुष विभाग के द्वारा कुपोषण से निदान के लिये नवाचार स्वर्ण कवच अभियान 27 सितंबर 2024 को शुभारंभ किया गया है। इस अभियान में जिले के सेम बच्चों को चिन्हांकित किया गया है जिसके अंतर्गत आयुर्वेदिक औषधि स्वर्ण प्राशन पुष्य नक्षत्र की तिथि में ही दी जाती है। यह औषधि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है और बौद्धिक शक्ति क्षमता का विकास होता है। स्वर्ण प्राशन का चौथा खुराक 18 दिसम्बर 2024 को 9 विकासखंडों में 33 केन्द्र बनाकर सेम बच्चों को स्वर्ण प्राशन की औषधि दी जाएगी।

जिला आयुष अधिकारी श्रीमती गायत्री अहाके से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडला के जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय, एनआरसी और बम्हनी, बकौरी में, बिछिया, अंजनिया, सिझौरा, ककैया, मोचा और रामनगर, नैनपुर, डिठौरी और पिंडरई, नारायणगंज, मानेगांव और देवरीकला, निवास, मनेरी, भीकमपुर, पिपरिया और मोहगांव में, बीजाडांडी, समनापुर और विजयपुर, मवई, मोतीनाला, अंजनी, मेढा और घुटास में, घुघरी, सलवाह और सुरेहली और नैझर तथा मोहगांव और देवगाँव में केन्द्र बनाकर सेम बच्चों को स्वर्ण प्राशन की औषधि दी जाएगी।

Related posts

प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों को रागी मिलेट की बीज किट वितरित नारायणगंज में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ आयोजन

Reva India News

जिले के हॉस्टल्स में आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

5 दिवसीय प्रशिक्षण में वैज्ञानिकों से प्राकृतिक खेती के गुर सीखेंगी कृषि सखियॉं कलेक्‍टर श्री सोमेश मिश्रा ने किया प्रशिक्षण का शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment