Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निर्माण कार्यों में लापरवाही नहीं चलेगी कलेक्टर के सख्त निर्देश, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर

मंडला, 21 अप्रैल 2026

लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत जिले में संचालित कार्यों की प्रगति को लेकर कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने विभागीय समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी निर्माण एवं मरम्मत कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।

बैठक के दौरान वर्ष 2026-27 में प्रस्तावित कार्यों सहित वर्तमान में प्रचलित निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री धोटे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक नए कार्य के लिए स्पष्ट समय-सीमा तय की जाए और उसका नियमित फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो।

उन्होंने मरम्मत कार्यों को निरंतर जारी रखने पर जोर देते हुए कहा कि अधिकारी नियमित रूप से फील्ड विजिट कर कार्यों का भौतिक सत्यापन करें। साथ ही, लंबित निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर श्री धोटे ने विशेष रूप से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को सर्वाेच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि उपयोग में लाई जा रही सामग्री का नियमित परीक्षण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्ता परीक्षण उपरांत विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया जाए।

पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री धोटे ने रैंडम सैंपलिंग के माध्यम से कार्यों की जांच करने तथा प्रत्येक निरीक्षण के बाद निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर श्री धोटे ने स्पष्ट किया कि कार्यों में लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि तय मानकों का पालन करते हुए ही कार्य संपादित किए जाएं, ताकि आमजन को बेहतर और टिकाऊ आधारभूत सुविधाएं मिल सकें।

Related posts

हस्तशिल्पियों को कौशल हस्तशिल्प प्रशिक्षण एवं उपकरण प्रदाय हेतु बजट आवंटित

Reva India News

15 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित, समस्त देशी-विदेशी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सेमरखापा ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया

Reva India News

Leave a Comment