Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर की जनसुनवाई: 97 समस्याओं पर हुई सुनवाई

मंडला, 21 अप्रैल 2026

जिला मुख्यालय स्थित जिला योजना भवन में मंगलवार को कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित कुल 97 आवेदन प्रस्तुत किए।

कलेक्टर श्री धोटे ने सभी आवेदकों की समस्याओं को सुना। जिन प्रकरणों का मौके पर समाधान संभव था, उन्हें तत्काल निराकृत किया गया। शेष आवेदनों के संबंध में उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई में विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

नर्मदा जंयती’ के उपलक्ष्य में जिला स्तर पर शासकीय योजनाओं के विशेष क्रियान्वन के संबंध में निर्देश

Reva India News

आज कृषि विज्ञान केन्द्र में किसान मेला

Reva India News

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश

Reva India News

Leave a Comment