Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आस्था इंस्टिट्यूट ऑफ पैरामेडिकल टेक्नोलॉजी का भौतिक निरीक्षण

मंडला, 23 अप्रैल 2026

अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती सोनल सिडाम ने जिले में संचालित शैक्षणिक संस्थानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आस्था इंस्टिट्यूट ऑफ पैरामेडिकल टेक्नोलॉजी, मंडला का भौतिक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कोरी एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. गायत्री अहाके ने संस्थान का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्थान में उपलब्ध शैक्षणिक व्यवस्थाओं, प्रयोगशालाओं, उपकरणों, स्टाफ की उपलब्धता एवं छात्रों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया।

अधिकारियों ने संस्थान प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए गुणवत्ता मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही छात्र-छात्राओं को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए। प्रशासन द्वारा इस प्रकार के निरीक्षणों के माध्यम से जिले में संचालित शैक्षणिक संस्थानों की गुणवत्ता में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts

मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए अधिकारियों के कर्तव्य निर्धारित

Reva India News

रानी दुर्गावती जन्म पंचशती समारोह का समापन कार्यक्रम योजना भवन में आयोजित हुआ

Reva India News

चाईल्ड लाईन ने घुघरी में आयोजित किया कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment