Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

योजना से बेटियों को सम्मान और सुरक्षित भविष्य – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते सांसद श्री कुलस्ते घुघरी में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए 70 जोड़ों को दिया आशीर्वाद  

मंडला, 30 अप्रैल 2026

     जिले के घुघरी स्थित सांदीपनी विद्यालय प्रांगण में 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में 70 जोड़ों का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, क्षेत्रीय विधायक श्री नारायण सिंह पट्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जनिया बाई मरावी, जनपद पंचायत घुघरी के उपाध्यक्ष श्री सिहारे करचाम सहित जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्यगण मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया गया। समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा प्रतीकात्मक रूप से चिन्हित हितग्राहियों को 49 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए। सभी वधुओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 49-49 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की गई।

सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जो बेटियों के सम्मान और उनके सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करती है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से न केवल आर्थिक सहयोग मिलता है, बल्कि सामाजिक एकता और सद्भाव का भी सशक्त संदेश जाता है।

उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों और संस्कृतियों का मिलन है। आपसी समझ, सम्मान और विश्वास से ही एक सुखी परिवार की नींव रखी जाती है।साथ ही उन्होंने युवाओं से जिम्मेदार नागरिक बनने और समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घुघरी श्री संस्कार बावरिया, तहसीलदार श्री चन्द्रकुमार वट्टे, जनपद पंचायत घुघरी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री भावना भातृवंशी, थाना प्रभारी पूजा बघेल, सहायक यंत्री सुश्री रामेश्वरी धुर्वे तथा सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री चंद्रकांत भलावे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नवदंपत्तियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related posts

कलेक्टर ने किया जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण  

Reva India News

जिला पंचायत सीईओ ने किया जनपद पंचायत बीजाडांडी का भ्रमण

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में 1100 से अधिक वर-वधु गृहस्थ जीवन में किए प्रवेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दंपत्तियों को सुखद व उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएँ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सक्षम बना रही है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक से 1.27 करोड़ बहनों के खाते में 1552.38 करोड़ रूपए की राशि अंतरित सामाजिक सुरक्षा पेंशन व उज्जवला के हितग्राहियों को भी किया लाभान्वित

Reva India News

Leave a Comment