Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

8-9 मई को डाकघर आधार सेवा का विशेष अभियान, 7 मई को मिलेगा टोकन

मंडला, 6 मई 2026

मंडला संभाग के अंतर्गत डाकघरों में आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए 8 एवं 9 मई को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत नए आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेट तथा आधार डेटा में मोबाइल और ईमेल लिंक अपडेट की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

अभियान में शामिल होने के लिए 7 मई को टोकन का वितरण किया जाएगा। सभी आधार सेवा केंद्रों में कार्य प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक किया जाएगा, जबकि प्रधान डाकघर मंडला में संचालित केंद्र सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा।

नागरिक अपने निकटतम डाकघर आधार केंद्र पर जाकर इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। मंडला संभाग में 1 प्रधान डाकघर और 9 उपडाकघरों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है।

जिले के जिन केंद्रों में यह सुविधा उपलब्ध रहेगी, उनमें प्रधान डाकघर मंडला, उपडाकघर नैनपुर, निवास, पिंडरई, चिरईडोंगरी, महाराजपुर, डिंडोरी, शाहपुरा (निवास), बम्हनी और सिझौरा शामिल हैं।

Related posts

समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन का पंजीयन 19 सितम्बर से हुआ प्रारंभ

Reva India News

पीएम किसान योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य सीएससी सेंटर में जाकर अपनी फार्मर आइडी बनवायें किसान  

Reva India News

खड़देवरा में हुई क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यशाला आदिवासी बैगा विकास समिति का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment