Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगरपालिका मंडला में पशु अवशेष प्रबंधन में लापरवाही पर मामला दर्ज, जांच शुरू

मंडला, 5 मई 2026

नगर पालिका परिषद मंडला के अंतर्गत पशु अवशेषों के निष्पादन में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पालिका द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना पशु अवशेषों को असुरक्षित तरीके से रखा गया, जिससे मानव स्वास्थ्य के लिए खतरा उत्पन्न होने की आशंका जताई गई।

जाँच के दौरान यह पाया गया कि संबंधित ठेकेदार द्वारा मृत पशुओं के अवशेषों का वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निस्तारण नहीं किया गया। बताया गया कि बड़ी संख्या में पशु अवशेष बिना उचित प्रक्रिया के खुले में रखे गए थे, जिससे संक्रमण फैलने की संभावना बनी हुई थी। इस संबंध में नगर पालिका द्वारा संबंधित विभागों को भी सूचित किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोप है कि इस लापरवाही से सार्वजनिक स्वास्थ्य को खतरा उत्पन्न हुआ, जो एक दंडनीय अपराध है।

पुलिस द्वारा मामले की जांच के लिए उप निरीक्षक श्री संजीव कुमार उइके को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच के दौरान संबंधित दस्तावेजों, ठेके की शर्तों एवं कार्यप्रणाली की बारीकी से जांच की जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नगरवासियों से भी अपील की गई है कि वे इस तरह की लापरवाही की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें।

Related posts

निवास अनुविभाग में आयोजित हुए विशेष राजस्व शिविर

Reva India News

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत निकाली गई रैली

Reva India News

कलेक्टर ने किया दस्तक अभियान के द्वितीय चरण का शुभांरभ

Reva India News

Leave a Comment