Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

होमगार्ड परिसर में योग अभ्यास शुरू

मंडला, 19 मई 2026

संचालनालय आयुष विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026” के पूर्व आयोजित किए जा रहे योग अभ्यास कार्यक्रमों के तहत मंडला जिले में विभिन्न स्थलों पर नियमित योग शिविर संचालित किए जा रहे हैं। जिला आयुष अधिकारी के मार्गदर्शन में “50 डेज काउंटडाउन” कार्यक्रम अंतर्गत 2 मई से योग शिविरों का शुभारंभ किया जा चुका है।

इसी क्रम में 19 मई से प्रतिदिन प्रातः 7 बजे होमगार्ड मंडला परिसर में योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट एवं पी.सी. श्री हेमराज परस्ते तथा श्री प्रभात तिवारी के सहयोग से अधीनस्थ कर्मचारियों को योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

योग सत्र के दौरान सामान्य योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया तथा उनसे होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम में आयुष विभाग से डॉ. प्रियंका धुर्वे, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी (एम.डी. स्वस्थवृत्त एवं योग), डॉ. एकता वाल्को, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी (एम.डी. संहिता एवं सिद्धांत) तथा श्री विश्व दीपक चंद्रौल, औषधि संयोजक द्वारा सक्रिय योगदान दिया जा रहा है।

Related posts

IFWJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने कृष्णमोहन झा

Reva India News

बीज / उर्वरक / कीटनाशक के पक्के बिल अवश्‍य लें कृषक

Reva India News

कोविड टीकाकरण का महाअभियान आज से

Reva India News

Leave a Comment