Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों को गंभीरता से लें – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

मंडला 11 अगस्त 2025

जिला योजना भवन में समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों को गंभीरता से लें। जुलाई माह की शिकायतों के साथ-साथ 50 दिवस वाली शिकायतों पर भी फोकस करें। उन्होंने कहा कि जिन विभागों में लेवल-4 अधिकारी, कमिश्नर (राजस्व) हैं, संबंधित विभाग एल-4 की शिकायतों को अविलंब बंद कराएं।

कलेक्टर ने कहा कि अधिक संख्या में लम्बित प्रकरणों वाले विभाग दैनिक आधार पर लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्रतिदिन फॉलोअप करें। जिससे विभागीय रैंकिंग बेहतर करते हुए जिले की रैंकिंग में सुधार किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी टीएल प्रकरणों का व्यक्तिगत रूप से फॉलोअप करते हुए समय पर टीएल बंद कराएं। बैठक में सीएम मॉनिट, सीएस मॉनिट, सीएम डैशबोर्ड, राजस्व प्रकरण, समग्र ई-केवाईसी, समाधान, स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की तैयारियाँ, 14 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन की तैयारियाँ तथा अंतर्विभागीय बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर आकिप खान, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम बिछिया श्रीमती सोनाली देव, एसडीएम घुघरी श्री हुनेन्द्र घोरमारे, एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मलेरिया प्रभावित ग्रामों में मलेरिया रोग नियंत्रण अभियान 2 चरणों में

Reva India News

आँगनवाड़ी एवं स्कूलों में इसी सप्ताह शुरू करें बिजली कनेक्शन का कार्य कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

Reva India News

*मंडला पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित-* *गुमशुदा बच्चों की सुरक्षित दस्तयाबी एवं बाल सुरक्षा संबंधी दी गई महत्वपूर्ण जानकारी*

Reva India News

Leave a Comment