Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 1811 चालान काटकर वसूले 5.43 लाख रूपए

मंडला, 13 मई 2026

पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन में मंडला यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से विशेष हेलमेट अनिवार्यता अभियान चलाया गया।

25 अप्रैल से 10 मई तक संचालित इस अभियान के दौरान जिलेभर में बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन चालानी कार्रवाई की गई। अभियान के तहत कुल 1811 चालान बनाए गए तथा 5 लाख 43 हजार 300 रूपए समन शुल्क वसूला गया। वहीं 92 प्रकरणों को लाइसेंस निलंबन के लिए परिवहन विभाग को भेजा गया।

अभियान के दौरान मंडला यातायात पुलिस एवं जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

पुलिस द्वारा केवल चालानी कार्रवाई ही नहीं की गई, बल्कि स्कूल, कॉलेज एवं सार्वजनिक स्थानों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस दौरान नागरिकों को हेलमेट नहीं पहनने से होने वाले गंभीर दुर्घटना जोखिमों की जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी ने आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Related posts

रूद्राक्ष से बने शिवलिंग की स्थापना

Reva India News

सपोर्ट पर्सन के लिए पॉक्सो एक्ट पर क्षमतावर्धन प्रशिक्षण सह मासिक समीक्षा बैठक आयोजित बाल कल्याण समिति ने 33 पॉक्सो प्रकरणों में नियुक्त किया है सपोर्ट पर्सन

Reva India News

रज़ा मंडल प्रदर्शनी का शुभांरभ आज रज़ा कला वीथिका में लगेगी प्रदर्शनी

Reva India News

Leave a Comment