Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आईटीआई में सुरक्षा जवान एवं ड्रोन पायलट भर्ती कैंप का आयोजन

मंडला, 29 मई 2026

जीडीएस ग्रुप ग्रेटर नोएडा द्वारा भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत जिले के विभिन्न शासकीय आईटीआई में सुरक्षा जवान, ड्रोन पायलट, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। भर्ती शिविर का आयोजन 2 जून को शासकीय आईटीआई मवई, 3 जून को आईटीआई घुघरी, 4 जून को आईटीआई मोहगाँव, 5 एवं 6 जून को आईटीआई नैनपुर, 8 जून को आईटीआई निवास, 9 जून को आईटीआई बीजाडांडी, 10 जून को आईटीआई नारायणगंज तथा 11 जून को शासकीय आईटीआई मंडला में किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होंगे।

भर्ती प्रक्रिया में सुरक्षा जवान के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष, ऊँचाई 168 सेंटीमीटर तथा वजन 52 से 96 किलोग्राम होना आवश्यक है। वहीं सुरक्षा सुपरवाइजर एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर पदों के लिए स्नातक योग्यता निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आयु सीमा 22 से 40 वर्ष तथा ऊंचाई 170 सेंटीमीटर रखी गई है।

इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संबंधित आईटीआई में उपस्थित होकर ऑफलाइन आवेदन करना होगा। अन्य जिलों के युवा भी आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती अधिकारी के अनुसार चयनित युवाओं को जीडीएस ग्रुप के ट्रेनिंग सेंटर में 15 दिनों का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत मध्यप्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में 21,500 से 25,000 रुपये मासिक वेतन पर नियुक्ति दी जाएगी। साथ ही पीएफ, पेंशन, जीवन बीमा, फैमिली मेडिकल सुविधा, वेतन वृद्धि, लोन सुविधा एवं प्रमोशन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9311947932 एवं 9667989993 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने लगाए कलेक्टर और एसपी पर गंभीर आरोप कहा नक्सलियों की आड़ में आदिवासियों का कर रहे सफाया

Reva India News

अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत जनसहभागिता द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान

Reva India News

जिले में 2 कोरोना केस मिले

Reva India News

Leave a Comment