Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बाल आदर्श गृह में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं योग सत्र आयोजित

मंडला, 29 मई 2026

जिला आयुष अधिकारी के मार्गदर्शन में शासकीय आयुर्वेद जिला चिकित्सालय, मंडला के तत्वावधान में बाल आदर्श गृह (बालक), लालीपुर मंडला में शुक्रवार को निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हुआ।

शिविर का शुभारंभ बाल गृह के अधीक्षक अकील खान की अध्यक्षता तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायाधीश श्री तपन धारगा के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम में पैरा-लीगल स्वयंसेवी शिखा श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाजसेवी ममता चौरसिया, दीप्ति नारेलिया, शिखा सोनी, दुर्गेश अग्रवाल, रश्मि पटैल एवं परामर्शदाता प्रीति श्रीवास विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

आयोजित चिकित्सा शिविर में बाल गृह में निवासरत बच्चों सहित अन्य लोगों ने भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं औषधि वितरण किया गया। साथ ही आयुर्वेद आधारित संतुलित आहार-विहार तथा योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में शासकीय आयुर्वेद जिला चिकित्सालय की ओर से डॉ. एकता वाल्को, डॉ. प्रियंका धुर्वे, दीपक कुमार पाठक (औषधि संयोजक), योग प्रशिक्षक विश्व दीपक, अंकित झारिया, रामप्यारी यादव सहित अन्य स्टॉफ ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

Related posts

7 जून से जिले के सभी न्यायालय प्रातः 10:30 से 5:30 बजे तक कार्य करेंगे

Reva India News

मंडला-चिरईडोंगरी-नैनपुर के लिए पैसेंजर रेल सेवा का हुआ प्रारंभ केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते, राज्यसभा सांसद श्रीमती उईके ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Reva India News

वैक्सीनेशन के प्रथम डोज के लिए अंतिम अवसर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने की वैक्सीनेशन महाभियान की तैयारियों की समीक्षा  

Reva India News

Leave a Comment