Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्यसमाचार मण्डला 5 नवम्बर 2021

गोवर्धन पूजा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति बचाने का प्रतीक – श्री चौहान

मण्डला 5 नवम्बर 2021

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा महाकाल की नगरी उज्जैन से गोवर्धन पूजा करने के उपरांत वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के जरिए पूरे मध्यप्रदेश में पर्यावरणविद, जन अभियान परिषद एवं अंकुर अभियान के सदस्यों के समक्ष उद्बोधन करते हुए कहा कि गोवर्धन पूजा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति को बचाने का प्रतीक है जो हमें बुजुर्गों से विरासत से प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के कार्य में सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अंकुर अभियान संचालित किया जा  रहा है जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोगों की सहभागिता आवश्यक है। श्री चौहान ने जन सामान्य से अपने जन्मदिन, सालगिरह तथा माता पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर एक पेड़ लगाकर उसके संरक्षण की अपील की।

कार्यक्रम में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जन सामान्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों, शिक्षकों तथा छात्र छात्राओं से प्रकृति के संरक्षण में एक पेड़ अंकुर अभियान के तहत वृक्षारोपण करने का आव्हान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस एस मरावी, जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र अभियान के सदस्य, शिक्षक गण तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

आयुष मंत्री श्री कावरे ने हनुमानगढ़ी नैनपुर मे श्री केदारनाथ मंदिर क्षेत्र के विकास कार्यों का सीधा प्रसारण देखा

मण्डला 5 नवम्बर 2021

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा केदारनाथ मंदिर क्षेत्र विकास कार्य का लोकार्पण, श्री आदि शंकराचार्य समाधि पुनर्निर्माण कार्य एवं श्री आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा का लोकार्पण आज उत्तराखंड केदारनाथ धाम से किया गया। उपरोक्त कार्याे का सीधा प्रसारण आम जनता के साथ आयुष मंत्री श्री रामकिशोर नानो कावरे जी द्वारा हनुमानगढ़ी नैनपुर से देखा गया।

इस अवसर पर मंत्री श्री कावरे ने इस अवसर पर कहा कि केदारनाथ में प्राकृतिक आपदा के पश्चात देश के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री रहते हुए बाबा केदारनाथ जी के स्थल के पुनर्निर्माण की इच्छा व्यक्ति की थी आज हम अपने पुरातन मठ मंदिरों के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हैं और उनके संरक्षण एवं विकास के लिए कृत संकल्पित है। आयुष मंत्री श्री कावरे ने कहा कि, श्री आदि शंकराचार्य ने देश कों राष्ट्रीय एकता के सूत्र में बांधा। भारत को धार्मिक सामाजिक रूप से एकता के सूत्र में किया जिन्होंने देश में चार पीठ की स्थापना की।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने श्री केदारनाथ मंदिर क्षेत्र में 225 करोड रुपए के कार्य पूर्ण होने पर उनका लोकार्पण किया। 184 करोड़ रूपये के द्वितीय चरण का निर्माण कार्य प्रारंभ है। 245 करोड़ की राशि निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत की गई।

 

 

 

 

कलेक्टर ने वृद्ध आश्रम पहुंच कर वृद्धजनों को दी शुभकामनाएं

 

मण्डला 5 नवम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला मुख्यालय स्थित वृद्ध आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शाल, श्रीफल भेट की एवं दिवाली की शुभकामनाएं दी। श्रीमती सिंह ने वृद्धजनों से उनकी कुशलक्षेम जानते हुए संबंधितों से वृद्ध आश्रम में जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि वृद्धजनों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए।  साथ ही आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत सहित संबंधित उपस्थित थे।

 

 

 

 

कलेक्टर ने बच्चों से की मुलाकात, बांटी मिठाईयां

मण्डला 5 नवम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने दिवाली त्यौहार के मद्देनजर आदर्श बालगृह के बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने इस अवसर पर बच्चों को मिठाइयां एवं गिफ्ट वितरित किए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत एवं संबंधित उपस्थित रहे। कलेक्टर ने बच्चों के अध्ययन, स्वास्थ्य तथा खेल गतिविधियों के संबंध में बाल गृह के अधिकारियों से चर्चा की। बच्चों ने स्वयं द्वारा बनाई गई आकर्षक वस्तुएं कलेक्टर को भेंट की।

 

 

 

 

 

आयुष विभाग के चिकित्सकों ने नैनपुर में आयुष मंत्री श्री कावरे का किया स्वागत

 

मण्डला 5 नवम्बर 2021

संभागीय आयुक्त अधिकारी श्रीमती बिंदु धुर्वे एवं नैनपुर क्षेत्र में पदस्थ आयुष चिकित्सा अधिकारियों ने नैनपुर प्रवास पर पहुंचे आयुष मंत्री श्री रामकिशोर नानो कावरे की अगवानी कर विभाग कि ओर से स्वागत किया। ज्ञात हो कि आयुष मंत्री श्री कावरे आज अल्प प्रवास पर मंडला जिले के नैनपुर ब्लॉक पहुंचे थे।

 

 

 

 

Related posts

महा संगम युवा रोजगार मेला जनजातीय अंचल के युवाओं के लिए मील का पत्थर – मंत्री श्रीमती उइके युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान आरडी कॉलेज में महा युवा संगम रोजगार मेला का हुआ भव्य शुभारंभ 40 से अधिक कम्पनियाँ पहुँची मेले में

Reva India News

केन्द्राध्यक्ष एवं प्रेक्षकों की बैठक 10 दिसंबर को होगी

Reva India News

विश्व क्षय दिवस के अवसर आयोजित किये गये विविध आयोजन

Reva India News

Leave a Comment