Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विद्यार्थियों ने सीखी पर्यावरण हितैषी गणेश प्रतिमा बनाने की कला

मंडला, 10 सितम्बर 2026

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रीन गणेश अभियान का आयोजन किया गया। खुले एवं प्राकृतिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा गणेश उत्सव को पर्यावरण हितैषी तरीके से मनाने का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम में डीपीसी श्री अशोक शुक्ला, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव, पर्यावरणविद श्री राजेश क्षत्री एवं पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम प्रभारी श्री अखिलेश उपाध्याय सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मूर्तिकार एल.एल. चक्रवर्ती ने विद्यार्थियों को पर्यावरण हितैषी सामग्री से गणेश प्रतिमा बनाने की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिमा निर्माण की प्रक्रिया सीखी और स्वयं पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमाएं तैयार कर उन्हें अपने घर ले गए।

Related posts

सरकार हर वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए संकल्पित है – संपतिया उइके सरकार की योजनाओं को समझें और लाभ उठाएं – श्री कुलस्ते

Reva India News

बिछिया में चाइनीज मांझे की बिक्री पर सख्ती दुकानों में छापेमारी अभियान, दुकानदारों को दी गई कड़ी चेतावनी

Reva India News

प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने जिलेवासियों को दी रंगो के त्यौहार होली की शुभकामनाएं

Reva India News

Leave a Comment