Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नैनपुर के डिठौरी से विदेशी मदिरा एवं मंडला के सेमरखापा से गोवा शराब जब्त

मंडला, 10 सितम्बर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में जिले में मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 9 सितंबर 2026 को आबकारी बल द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर अवैध मदिरा बरामद की गई।

वृत्त नैनपुर में आबकारी विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम डिठौरी में एक दुकान पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान दुकान से 8 बोतल किंगफिशर बीयर, 11 बोतल लेमाउंट बीयर एवं 13 नग बिग बुल रम बरामद कर जब्त की गई। उक्त कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री आशुतोष महादेव ठाकुर, आबकारी उपनिरीक्षक श्री सचिन मंडलोई, श्री हरेसिंह उइके सहित आबकारी एवं संबंधित विभागों का स्टाफ उपस्थित रहा।

इसी प्रकार वृत्त मंडला के अंतर्गत ग्राम सेमरखापा में एक घर पर कार्रवाई करते हुए 24 नग गोवा मदिरा बरामद कर जब्त की गई। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री सर्वेश नागवंशी, श्री भानु पुसाम एवं आबकारी विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। जब्त मदिरा की कुल अनुमानित कीमत 9 हजार 350 रुपये बताई गई है।

Related posts

कलेक्टर ने जंतीपुर क्षेत्र में बैगा आदिवासी एवं ग्रामीणों को वैक्सीनेशन के लिए किया प्रेरित

Reva India News

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित की बैठक सम्पन्न

Reva India News

बीआरसी भवन देवदरा आज लगेगा रोजगार मेला

Reva India News

Leave a Comment