Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह 2 मई को

मण्डला 30 अप्रैल 2022

माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित की जाने वाली हाईस्कूल एवं हायर सैकेण्डरी बोर्ड परीक्षा 2022 में प्रदेश स्तरीय प्रावीण्य सूची एवं जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले समस्त मेधावी छात्र-छात्राओं को कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा सम्मानित किया जायेगा। इस संबंध में सहायक परियोजना समन्वयक रमसा मुकेश पाण्डे ने बताया कि समस्त मेधावी छात्र-छात्राएं 2 मई सोमवार को प्रातः 10ः30 बजे कलेक्टेªट परिसर में स्थित योजना भवन में उपस्थित होंगे, इन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। निर्मला कन्या उमावि मण्डला से मानसी जैन, स्नेहा साहू, सिमरप्रीत छाबरा, मौली उपाध्याय, ज्ञानज्योति नैनपुर से सर्वाेत्तम द्विवेदी, प्रिन्स बन्देवार, मेहर कुरैशी, प्रेक्षा राजपूत, अर्थ शुक्ला, शशि रजक, उमावि मॉडल बिछिया से निखिल ठाकुर, उमावि रामनगर से सृजल साहू, उमावि कन्या बम्हनी बंजर से दीपा चन्द्रौल, उमावि अमल ज्योति महाराजपुर से प्रिन्स सिंगौर, उमावि उत्कृष्ट मण्डला से रितिका मरकाम, उमावि कन्या महाराजपुर से पलक जैन, उमावि आदर्श अंजनिया से श्रृष्टि दुबे, सरस्वती निवास से सुहानी दुबे एवं सरस्वती बम्हनी बंजर से तन्मय चौरसिया को बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया जायेगा।

Related posts

थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही 48 घंटे के अंदर नाबालिग लड़की की दस्तयाबी कर अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

Reva India News

सोशल-मेडिकल कैम्प का आयोजन

Reva India News

*ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी के पुण्य स्मृति दिवस (‘विश्व बंधुत्व दिवस’) पर श्रद्धासुमन अर्पित, रक्तदान शिविर का हुआ सफल आयोजन*

Reva India News

Leave a Comment