Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एकीकृत शासकीय हाई स्कूल बिंझिया में उत्साहपूर्वक मनाया गया उमंग दिवस

मंडला, 24 सितम्बर 2026

एकीकृत शासकीय हाई स्कूल बिंझिया, मंडला में उमंग दिवस का आयोजन उत्साह एवं सहभागिता के साथ किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य श्री मुकेश कुमार पांडे के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर राज्य स्तर से श्री मुकेश रावत एवं श्रीमती परिणीता सिंह, थाना प्रभारी श्रीमती पूजा नाथ सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, नोडल शिक्षक श्रीमती गायत्री शुक्ला, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूजन एवं स्वागत के साथ हुआ। विद्यार्थियों को जीवन कौशल, भावनाओं की समझ, तनाव की पहचान एवं उससे निपटने के उपायों की जानकारी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दी गई। विद्यार्थियों ने रोल प्ले के माध्यम से प्रभावी संदेश प्रस्तुत किए। साथ ही अपने भविष्य के सपनों और रुचियों को व्यक्त करने के लिए ड्रीम कैचर तैयार किए, जिनमें डॉक्टर, आईएएस, आईपीएस एवं वकील बनने की आकांक्षाएं प्रदर्शित की गईं।

डॉ. आर्या पांडे ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं स्वस्थ दिनचर्या के संबंध में जानकारी दी। सब इंस्पेक्टर श्रीमती पूजा नाथ ने पॉक्सो एक्ट, साइबर क्राइम एवं ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। श्रीमती परिणीता सिंह ने विद्यार्थियों से संवाद कर सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रश्न पेटी भी स्थापित की गई। ड्रीम कैचर, क्विज एवं विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। जीवन कौशल आधारित पोस्टरों एवं ड्रीम कैचर से तैयार सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने उमंग एंथम उत्साहपूर्वक गाया। मंच संचालन श्रीमती गायत्री शुक्ला ने किया।

Related posts

मध्यप्रदेश में कानून का राज है, गलती करने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

Reva India News

ज्ञानार्जन प्रोजेक्ट के तहत संचालित कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा आज कक्षा 12 में अध्ययनरत और बारहवी उत्तीर्ण हो सकते हैं शामिल

Reva India News

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारम्भ आज

Reva India News

Leave a Comment