मंडला, 28 सितम्बर 2026
रानी फूल कुंवर शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मंडला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी बंजर एवं जिला चिकित्सालय मंडला के सहयोग से छात्राओं एवं स्टॉफ के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 300 छात्राओं एवं स्टॉफ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर में एक्स-रे, कम्पलीट ब्लड काउंट, रक्तचाप, ब्लड शुगर, थायराइड सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गईं। छात्राओं को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

आरबीएसके की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सविता सैयाम एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशनी परस्ते ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा नियमित रूप से चिकित्सकीय जांच कराने की सलाह दी। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन व्यक्ति की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिविर में डॉ. बालारानी मार्को, सीएचओ शुभांकिता सोनवानी एवं निकिता नेताम, एएनएम लक्ष्मी परते एवं बिन्दु बर्मन, मल्टी टास्क वर्कर नेहा जंघेला तथा आशा कार्यकर्ता सुधा पटैल एवं कंचन मिश्रा ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं शिविर के आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
